डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल इंजीनियर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही इंजीनियर युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज की है। वहीं मृतक इंजीनियर युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया के रहने वाले परमानंद शाह का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि शुक्रवार को खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी कर अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में इंजीनियर कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में मौत हो गई है। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम बचा हुआ है। वही इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क