डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में एक एएनएम कॉलेज के पास रात में प्रेमी संघ पकड़ी गई विवाहिता को उसके पति और गांव वालों ने प्रेमी से शादी करा दी। प्रेमी दो बच्चे का पिता बताया गया है। ग्रामीणों द्वारा कराई गई इस शादी का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गांव में भी इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बतलाया कि खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले सिंघिया खुर्द गांव स्थित एक एएनएम कॉलेज में अपना नामांकन कराया था। करीब 6 महीना पहले एएनएम कॉलेज के ही एक कर्मी मनोहर कुमार से उसने लव मैरिज शादी कर ली थी। जिस कारण लड़की के परिवार वालों ने अपना संबंध उस विच्छेद कर लिया था।उधर लड़की एक बार पुनः अपने पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव से संपर्क में आ गई। फिर दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने भी लगे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।
इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। शनिवार को गांव में पंचायत का आयोजन हुआ इसके बाद पति की सहमति उपरांत अनुराधा की शादी उसके पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव से करा दी गई। पन्ना लाल यादव जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का रहने वाला है। वह दो बच्चे का पिता है। एक 12 साल की उसकी बेटी है जबकि 9 साल का बेटा है।पन्ना लाल यादव ने बतलाया कि दोनों की करीब 8 से 10 साल पुरानी जान पहचान है। पन्नालाल करीब 10 साल पहले खगड़िया में एक विद्यालय में पढ़ता था। पढ़ाने के दौरान ही दोनों की जान पहचान हुई थी ।
नजदीकियां भी बढी थी, लेकिन बाद में पन्नालाल वापस आ गया और इसकी शादी हो गई। इधर करीब डेढ़ वर्ष पहले अनुराधा ने सिंघिया गांव स्थित एएनएम स्कूल में नर्सिंग कोर्स में अपना एडमिशन कराया। जिसकी जानकारी पन्नालाल को हुई। उधर कॉलेज में नामांकन के बाद अनुराधा कॉलेज के ही एक कर्मी मनोहर कुमार के करीब आ गई। दोनों ने करीब 6 महीना पहले अंतरजातीय विवाह कर ली। जिस कारण अनुराधा के परिवार वालों ने उससे कहा संबंध विच्छेद कर लिया। उधर इस शादी के बावजूद अनुराधा पन्नालाल से भी मिलना जुलना जारी रखा।
चुकी अनुराधा कॉलेज के ही पास रहती थी इसलिए धीरे-धीरे उसके पति और परिवार को इस बात की जानकारी लग गई ।लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात पन्नालाल पुनः अनुराधा से मिलने के लिए पहुंचा था इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पति ने पहल कर उसकी शादी पन्नालाल से करा दी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट