कटिहार में रेल डब्बा हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, काफी देर आवागमन रहा बाधित फिर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के कटिहार में सड़क पर रेल का डब्बा दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई साथ ही आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत होने की खबर नहीं है। सड़क पर रेल डिब्बा के दुर्घटना होने के बाद स्थानीय प्रशासन और आम जनों ने मोर्चा संभाला और आवागमन को रोक कर सड़क खाली करवाया तब जाकर फिर आवागमन शुरू हो सकी।

- Sponsored Ads-

अब आप सोच रहे होगे कि आखिर सड़क पर रेल का डब्बा कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो बात यह है कि रेलवे आपातकालीन सेवा कोच को ट्रक पर लोड कर कहीं ले जाया जा रहा था लेकिन ट्रक अनियंत्रित हो गई और ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत तो नहीं हुई लेकिन सड़क किनारे अमर जवान स्मारक क्षतिग्रत हो गई।  दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी-बड़ी कई क्रेन वाहनों को भी मौके पर मंगवाया गया, जिसकी सहायता से ट्रक को रास्ते से हटवाया गया और रास्ता खुलवाया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article