नालंदा: चुनाव आयोग पर सवाल को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का पलटवार, बोले- तेजस्वी पहले दें इस्तीफा, चुनाव गलत था तो विधायक पद छोड़कर जनता में जाएं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी

DNB Bharat Desk

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार चुनावी दौरे पर नालंदा के चंडी प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विपक्ष के सवालों को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी तरह की आपत्ति है तो उसके लिए न्यायपालिका और संसद में अपनी बात रखने की व्यवस्था है। नीरज कुमार ने कहा कि सत्ता और विपक्ष आते-जाते रहते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह आरोप लगाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

नालंदा: चुनाव आयोग पर सवाल को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का पलटवार, बोले- तेजस्वी पहले दें इस्तीफा, चुनाव गलत था तो विधायक पद छोड़कर जनता में जाएं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी 2उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है, तो पहले राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि आरजेडी के 25 विधायक और गठबंधन के अन्य विधायक भी इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएं।

नालंदा: चुनाव आयोग पर सवाल को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का पलटवार, बोले- तेजस्वी पहले दें इस्तीफा, चुनाव गलत था तो विधायक पद छोड़कर जनता में जाएं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी 3 चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ विधायक पद की सुविधाएं लेना उचित नहीं है।अंत में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक पक्ष है और हम चुनाव आयोग के प्रवक्ता नहीं है. अगर हमारे ऊपर आरोप लगेगा तो सफाई देने की भी उम्मीद करेंगे.

Share This Article