पीआईबी ने राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तिमाही बैठक शुक्रवार को पटना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीआईबी के निदेशक एकेए लकरा और सीबीसी के उपनिदेशक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक को संबोधित करते हुए पीआईबी के निदेशक एकेए लकरा ने कहा कि सरकारी कामकाज में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारी/अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर में एक नोटिस बोर्ड लगाना चाहिए और उस पर सरकारी कामकाज के प्रयोग किए जाने वाले हिन्दी शब्दावली को प्रति दिन लिखा जाना चाहिए।पीआईबी ने राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित 2

- Sponsored Ads-

वहीं, सीबीसी के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत संकल्प, सामान्य आदेश सहित अन्य कागजातों को द्विभाषी में जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार ‘क’ क्षेत्र में आता है। इसलिए सभी सरकारी कार्यों का निष्पादन हिन्दी में किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान पीआईबी व सीबीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरकारी कामकाज को हिन्दी में ही करने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article