डीएनबी भारत डेस्क
अफसरशाही की यह हनक तो देखिए! बिहारशरीफ के सोहसराय अड्डापर में अपनी प्रशासनिक विफलता और बदइंतजामी छिपाने के लिए अधिकारियों ने पूजा पंडाल में दिन-रात सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं पर ही हाथ छोड़ दिया।

दरअसल नवमी के दिन अत्यंत भीड़ होने के कारण सोहसराय अड्डआउर और जलालपुर में भूत बंगला पंडाल को बंद करवा दिया जिससे आयोजकों में नाराजगी थी।आयोजकों का कहना था अगर हमारे पूजा पंडाल के पास प्रयाप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होती तो शायद बंद करने की नौबत नहीं आती।
भूत बंगला पंडाल में अत्यंत भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मियों भीड़ को संभाल नहीं पाई यही वजह है कि अत्यंत भीड़ को देख पुलिस अफसर पूजा समिति के सदस्यों पर भीड़ में थप्पड़ जड़ दिया। आस्था के महापर्व में व्यवस्था संभालने के बजाय, भक्तों और आयोजकों को अपमानित करने की खुली छट इन अधिकारियों को किसनेदिया।
सत्ता के संरक्षण में बेलगाम हो चुके इन अफसरों का अहंकार आज इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि दबाव में पूजा समिति के लोग अपनी पीड़ा तक व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं लोकतंत्र में जनता और श्रद्धालुओं के साथ यह दोहरा चरित्र और तानाशाही रवैया कतई स्वीकार्य नहीं है। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
डीएनबी भारत डेस्क