खेल मंत्री ने किया राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव समापन समारोह का उदघाटन, एक सौ से अधिक कलाकारों का किया गया सम्मान
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित 5 दिवसीय पांचवें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, रंग संगम 2025 के समापन समारोह का उदघाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मध्य विद्यालय बीहट परिसर में एसोसिएशन द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, डॉ राम अवधेश कुमार, आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, प्रो शिव शंकर सिंह, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधान रंजन कुमार द्वारा अवलोकन किया गया।
इस मौके पर खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बीहट की धरती सांस्कृतिक रूप से काफी उर्वर भूमि है। लंबे समय से यहां के कलाकार सामाजिक विकृतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। कहा कि यहां सामाजिक बदलाव के लंबे समय तक संघर्ष करने का इतिहास रहा है। इसलिए कलाकारों से आग्रह होगा कि सामाजिक जीवन मे बदलाव के लिए आप सब साथ आते रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के संयोजक डॉ कुन्दन कुमार व अतिथियों का स्वागत गणेश गौरव और अध्यक्ष अमर ज्योति द्वारा किया गया।
सम्मानित किए गए 100 सेअधिक कलाकार राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के समापन पर 100 से आर्ट कलाकार और नाट्य कलाकारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के संयोजक मनीष कुमार और अंकित कुमार के नेतृत्व में 26 कलाकारों का सम्मान और आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के 40 कलाकारों का सम्मान अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर किया गया। जबकि मिथिलांचल कलामंच के लिए अशोक कुमार पासवान, उच्च विद्यालय बड़हिया के संगीत शिक्षक नरेश कुमार का विशेष सम्मान किया गया। वहीं एसबीआई जेनरल इन्श्योरेंस के प्रभात किशोर की ओर से बेस्ट 5 स्वयंसेवक में से विश्वजीत कुमार, शिव कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि वर्मा और अंकित कुमार को सम्मानित किया गया।
जबकि बिहार के 4 प्रमुख नाटकों में सर्वश्रेष्ठ नाटक व निर्देशक का पुरस्कार आकाश गंगा को नाटक गंगा स्नान के लिए दिया गया।जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कलर व्हील दरभंगा के नाटक अष्टावक्र के लिए संदीप कुमार को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार एक और युद्ध शांति के लिए साक्षी कुमारी को दिया गया। इस अवसर पर टीम के उपाध्यक्ष दिनेश दिवाना, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, रोहित कुमार, राधे कुमार, बलराम बिहारी, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, राजू कुमार, संतोष कुमार, लालू बिहारी, महेश, निखिल, आशुतोष, अंजलि, अभिलाषा, निधि, संस्कृति, शिवम, निखिल, अनिमेष, आरुषि, अर्पित अंकित, शिवम, किशन, प्रियदर्शनी, पल्लवी सहित अन्य कलाकारों सम्मान किया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट