डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराया गया। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने फॉर्म प्रदान करते हुये बीएलओ से ससमय निर्धारित कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कराने का मुख्य उद्देश्य सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाना है। ताकि मतदान में वीटीआर का प्रतिशत बढ़ सके।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये अब हर किसी को खुद के अलावे माता-पिता का डॉक्यूमेंट भी देना होगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अगले 26 जुलाई तक चलेगा। मौके पर कई बीएलओ उपस्थित थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट