साइकिल पे सन्डे की 550 वीं यात्रा संम्पन्न, राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया के चौपाल पर लघु संगोष्ठी का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बीहट में साइकिल पे सन्डे अभियान के साथियों का जत्था लगभग 500 की संख्या में सिमरिया एक स्थित भोला स्थान घाट पहुंचा। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम साइकिल पे संडे की 550 वीं यात्रा का। यात्रा पर्यावरण के साथ दिनकर की कविताओं को समर्पित किया गया था। इस अवसर पर मिशन हरियाली नूरसराय की ओर से दिए गए 500 अमरूद के पौधे का वितरण किया गया।

लगभग 500 की संख्या में सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से साइकिल पर सवार साथियों का जत्था पंचायत भवन सिमरिया, होते हुए भगवती मन्दिर के रास्ते शीतला मन्दिर, दिनकर आवास, काली मंदिर, उच्च विद्यालय होते हुए शर्मा टोला के रास्ते ऐतेहासिक स्थल रूपनगर टिशन पहुंचा। जहां वाया नदी, स्थल को संरक्षित करने और पर्यावरण के संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नए अंदाज में पीपल और बरगद वृक्ष की छांव में लघु संगोष्ठी किया गया। लघु संगोष्ठी में अपनी बात करते हुए पर्यावरणविद शिवप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि आज कंक्रीट के जंगल से बचने की जरूरत है।

साइकिल पे सन्डे की 550 वीं यात्रा संम्पन्न, राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया के चौपाल पर लघु संगोष्ठी का आयोजन 2समय आ गया है कि चौपालों और बगीचों की ओर लौटें। उन्होंने कहा कि दिनकर की कविताओं में प्रकृति प्रेम का माध्यम गंगा और ये झुरमुट रहे होंगे। युवा प्रहरी शिक्षक नितेश रंजन ने कहा कि आज के युवाओं को इस ओर जोड़ने की जरूरत है जिसको साइकिल पे सन्डे अभियान कर रही है।

 साइकिल पे सन्डे की 550 वीं यात्रा संम्पन्न, राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया के चौपाल पर लघु संगोष्ठी का आयोजन 3कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि अभियान का यह प्रयास है कि हम जल जंगल और जमीन को बचाने की मुहिम में आगे आएं। उन्होंने कहा कि हमारे समय का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल व पर्यावरण का केंद्र हो सकता है रूपनगर टिशन, बस इसके संरक्षण की आवश्यकता है। वहीं प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि आज जल और जंगल दोनों की आवश्यकता बढ़ गयी है। कहा कि जब पानी रहेगा तभी जीवन रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में समन्वय की जरूरत है सरकार को चाहिए कि वे सकरात्मक रूप से विकास कार्य करें।

साइकिल पे सन्डे की 550 वीं यात्रा संम्पन्न, राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया के चौपाल पर लघु संगोष्ठी का आयोजन 4दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के राजेश कुमार ने कहा जीवन के लिए पेड़ बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम को मुखिया प्रतिनिधि डॉ गोपाल कुमार, पुस्तकालय समिति के रामनाथ सिंह, सचिव प्रदीप कुमार, शंभु सिंह, साइकिल पे सन्डे के विनोद भारती, अंशु कुमार, अक्षत कुमार, कुमार गौतम सहित अन्य ने संबोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार ने किया।

साइकिल पे सन्डे की 550 वीं यात्रा संम्पन्न, राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया के चौपाल पर लघु संगोष्ठी का आयोजन 5मौके पर लक्ष्मणदेव, राजेन्द्र राय, प्रधानाध्यापक कुलदीप यादव, अमरदीप सुमन, पिंकू कुमार, शिक्षक मिथिलेश कुमार, अभियान के साथी कुणाल कुमार, शुभम कुमार, रामगोविंद, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद कुमार, शिव कुमार, राजू कुमार, अभय कुमार, नीतीश, राजा, अजीत, अंकित, अर्पित, शिवम, विकास, चंदन, रोहित, विराट सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article