डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में दरवाजे पर चोरी की मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव की है, जहां दशहरा मेला घूमकर घर लौटे सुनील कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिजनों के मुताबिक, सुनील फरीदाबाद में रहकर अपना ट्रक चलाते थे और दशहरा में पूजा करने घर आए हुए थे। बताया जाता है कि देर रात मेला घूमकर लौटने के दौरान उन्होंने घर के दरवाजे पर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी सौरभ और गौरव से विवाद हो गया।
आरोप है कि इसी दौरान सौरभ ने भीड़ के बीच सुनील के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की होने की सूचना वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को दी गई थी। और इस मामले को लेकर वार्ता भी चल रहा था। लेकिन सनकी भाइयों ने इसी दौरान भीड़ में घुसकर चालक के सिर में गोली मार दी।
वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, मामले में गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क