समस्तीपुर: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर ऑटो में मनचले का चाकू से जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक पर ऑटो सवार एक छात्रा पर साथ मौजूद मनचले युवक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

 इस दौरान ऑटो से कुदकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी घायल छात्रा की पहचान चांदोपट्टी निवासी स्वाति कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया है कि स्वाति समस्तीपुर कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। 

 समस्तीपुर: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर ऑटो में मनचले का चाकू से जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती 2इसी दौरान धुरलख चौक के पास पहले से ऑटो में सवार युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के हाथ और सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर जख्म आए हैं। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी युवक वहां से भाग निकला।

  समस्तीपुर: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर ऑटो में मनचले का चाकू से जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती 3इधर डायल 112 पर तैनात एएसआई ने बताया कि घायल छात्रा का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article