शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी निवासी शराब तस्कर गोपाल कुमार को शनिवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि उक्त आरोपी पर विदेशी शराब का तस्करी करने का मामला दर्ज है। उन्होने बताया किविगत दिनों थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी तटबंध के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद मामले में मंहथी गांव निवासी गोपाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उक्त आरोपी न्यायालय से फरार रहने के कारण वारंट जारी किया गया था। न्यालय से वारंट निर्गत बाद उसे विभूतिपुर पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article