समस्तीपुर: 10 इंच जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर आ रही समस्तीपुर से है जहां महज 10 इंच के जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। विरोध में परिजनों ने पटोरी चकलालशाही रोड पर जाम लगा कर आगजनी कर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लंग गई। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सहनी के तौर पर हुई है। घटना हलई थाना क्षेत्र के जोरपुरा गांव की है।मौके पर मौजूद परिजनों ने कहा कि मृतक खेत देखने गए थे। रास्ते में पड़ोसी ने घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

समस्तीपुर: 10 इंच जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर की आगजनी 2गांव के ही लाल सहनी, सीताराम सहनी, मनोहर सहनी, सियाराम सहनी पर आरोप है। 24 घंटा के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।मृतक की पुत्री रीता देवी ने बताया कि 10 इंच जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसी लालो सहनी ने तीन महीने पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। पटोरी थाने में केस भी दर्ज कराया था। गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। मापी कराए जाने के बाद भी बाउंड्री वॉल करा लिया था।

समस्तीपुर: 10 इंच जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर की आगजनी 3अकेला देखकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article