अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई बेगूसराय उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला

DNB Bharat Desk

थानाध्यक्ष बेगूसराय खुशबू कुमारी ने बताया कि जैसे ही छापेमारी शुरू की गई लोगों ने प्रतिरोध करना शुरू किया और पुलिस बल पर हमला कर दिया ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया और उत्पाद विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस हमले में पुलिस के 3 जवान भी घायल हुए हैं। अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई बेगूसराय उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला 2घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हरदिया गांव में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से तारी एवं महुआ शराब का कारोबार किया जाता है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी जहां सर्वप्रथम लोगों ने लाठी-डंडे एवं पत्थर से हमला कर दिया। बाद में उत्पाद विभाग की टीम ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर दुबारा उक्त जगह पर छापेमारी की और लगभग 350 लीटर अवैध तारी बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई बेगूसराय उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला 3उत्पात थाना अध्यक्ष बेगूसराय खुशबू कुमारी ने बताया कि जैसे ही छापेमारी शुरू की गई लोगों ने प्रतिरोध करना शुरू किया और पुलिस बल पर हमला कर दिया । वही उत्पाद निरीक्षक प्रणेश कुमार ने कहा है यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी और हमलावरों को चिन्हित किया गया है जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह लोग हमलावर हैं और पुलिस भी अवैध तारी को नष्ट कर रही है ।

बेगूसराय,संवादाता सुमित कुमार बबलू

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article