स्कूलों में वीर गाथा 6.0 प्रोजेक्ट शुरू, स्कूलों में देशभक्ति गतिविधियां तेज

DNB Bharat Desk

भगवानपुर |  रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में वीर गाथा प्रोजेक्ट के छठे संस्करण वीर गाथा 6.0 की शुरुआत हो गई है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में वीरता पुरस्कार विजेताओं की शौर्य गाथाओं को पहुंचाना और देशभक्ति, नागरिक चेतना को बढ़ावा देना है।

इस प्रोजेक्ट के तहत छात्र कविता, पैराग्राफ, निबंध, पेंटिंग, ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रजेंटेशन और शॉर्ट वीडियो के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करेंगे।कक्षा 3 से 5वीं तक में कविता / 150 शब्दों का पैराग्राफ / पेंटिंग,कक्षा 6 से 8वीं तक में कविता / 300 शब्दों का पैराग्राफ / पेंटिंग / वीडियो,कक्षा 9 से 12वीं तक में कविता / 750 शब्दों का निबंध / पेंटिंग / वीडियो निर्धारित की गई है।

स्कूलों में वीर गाथा 6.0 प्रोजेक्ट शुरू, स्कूलों में देशभक्ति गतिविधियां तेज 2स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने के बाद चयनित प्रविष्टियों को MyGov पोर्टल पर 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 के बीच अपलोड करना होगा।

इसके बाद जिला और राज्य स्तर पर मूल्यांकन होगा और राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 100 प्रविष्टियों को SUPER-100 विजेता चुना जाएगा। विजेताओं को रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा, 10,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि वीर गाथा प्रोजेक्ट की शुरुआत 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई थी। पिछले साल वीर गाथा 5.0 में रिकॉर्ड 1.92 करोड़ छात्रों ने भाग लिया था।

Share This Article