छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुड़, जूडो कराटे समेत…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के प्लस टू परियोजना बालिका विद्यालय दशरथपुर मंसूरचक में छात्राओं को 24 दिवसीय जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं ने आत्मरक्षा का गुर सीखा है। छात्राएं विपरीत परिस्थिति में अपना बचाव बिना किसी हथियार के कर सकेंगी। जिसमें अपर पंच के जोडॉन सुगी, मध्यम के चु-डान और फेश लेवल लो के गीडान सुगी सहित पैर से उठा कर मारना माई गिरी, पैर घुमाकर बगल से मारना मविसीगिरी और स्टेट कीक के माईकागिरी का प्रशिक्षण दिया गया।

- Sponsored Ads-

प्रशिक्षण में छात्राओं को बॉडी रोटेशन वार्मिंग के लिए फूल पीटी कराने पर ही जूडो-कराटे के लिए सक्षम हो पाती है। बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि करना होता है। मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार झा, राकेश कुमार अमर, राजीव कुमार, सचिन कुमार ठाकुर, सतीश कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय, विजय कुमार दास, किरंजन कुमार, मधुलिका शेखर, इंदु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article