समस्तीपुर: SIR MU टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. नामांकन मात्र ₹50,000 में; मुफ्त किताबों की सुविधा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: SIR MU TEACHER’S TRAINING COLLEGE में बी.एड. नामांकन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार रीजनल एडमिशन इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि कॉलेज में बी.एड. कोर्स में नामांकन मात्र ₹50,000 में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शुल्क के अतिरिक्त विद्यार्थियों से कोई अन्य फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

- Sponsored Ads-

प्रेस वार्ता के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के नाम पर कई लोग छात्रों एवं अभिभावकों के साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी संस्थान में नामांकन लेने से पहले संबंधित एडमिशन इंचार्ज की पहचान, उसकी अधिकृत स्थिति तथा कॉलेज प्रबंधन से उसके संबंध की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जांच-पड़ताल के बाद ही नामांकन कराना विद्यार्थियों के हित में होगा।

समस्तीपुर: SIR MU टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. नामांकन मात्र ₹50,000 में; मुफ्त किताबों की सुविधा 2उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन में बी.एड. की पढ़ाई पूरी करने वाले हजारों विद्यार्थी आज बिहार सरकार के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इसे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के विश्वास का परिणाम बताया। प्रेस वार्ता के अंत में पंकज सिंह ने अपना संपर्क नंबर साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या फर्जी एजेंटों के झांसे में न आएं। 

पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें, अधिकृत जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद ही बी.एड. नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

समस्तीपुर: SIR MU टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. नामांकन मात्र ₹50,000 में; मुफ्त किताबों की सुविधा 3नोट: इस प्रेस विज्ञप्ति में बी.एड. शुल्क, अतिरिक्त फीस नहीं लेने तथा रोजगार संबंधी सभी दावे प्रेस वार्ता में बिहार रीजनल एडमिशन इंचार्ज पंकज सिंह द्वारा दिए गए बयान पर आधारित हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article