बीपीआरओ को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार , वित्तीय अधिकार सहित कार्य करने का आदेश जारी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। अब प्रखण्ड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी बेगूसराय ने  भगवानपुर बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा को बीईओ का अतिरिक्त प्रभार हेतु आदेश जारी किया है।

उन्हें अपने मूल कार्य के साथ-साथ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में भी कार्य करना होगा।उन्हें वित्तीय अधिकार सहित बीईओ का दायित्व दिया गया है। यह व्यवस्था नियमित या वैकल्पिक बीईओ की नियुक्ति होने तक लागू रहेगी।

Share This Article