बछवाड़ा में जनता दल यूनाइटेड का ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

नरेंद्र मोदी के खिलाफ गांव गांव में जाकर उनके साजिश का पोल खोलने का काम करेंगे

डीएनबी भारत डेस्क

जनता दल यूनाइटेड का राज्यव्यापी अभियान ग्राम संसद सद्भावना की बात कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रानी एक पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर कुमार ने किया। कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो,प्रभारी धीरेंद्र सिंह एवं गंगा यादव के देखरेख में कार्यक्रम आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समाज का सद्भावना को बिगाड़ कर सत्ता पाने की साजिश कर रहे नरेंद्र मोदी के खिलाफ गांव गांव में जाकर उनके साजिश का पोल खोलने का काम करेंगे और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित महादलित महिलाओं को बताने का काम जदयू का एक एक सिपाही करेगा।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में जनता दल यूनाइटेड का ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम का आयोजन 2वही कार्यक्रम के दौरान गंगा यादव ने बिहार सरकार की ओर से प्रदेश भर में किए गए विकासात्मक कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि सूवे के मुखिया के 18 वर्षों के शासनकाल में जितने भी विकासात्मक कार्य किए गए हैं सभी मील के पत्थर साबित हुए हैं।

बछवाड़ा में जनता दल यूनाइटेड का ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम का आयोजन 3वही कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मंगाई पर लगाम लगाए, झूठ फरेब की राजनीतिक बंद करें,गांव समाज में सद्भावना बिगाड़ना बंद करें। उन्होंने कहा कि आप लोग पूरी तरह से सजग रहे, जुमले वालों के चक्कर में ना पड़े,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर तबके के गरीब व प्रगतिशील आम लोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ सीएम के नेतृत्व के कायल हो चुके हैं।

बैठक में मुकेश पासवान,विवेक पटेल,सुधीर सिंह,वंदना गुप्ता,बेबी पासवान,बसंत पासवान,महादेव महतो,ऋषि कुमार,बृज किशोर पासवान समेत दर्जनों जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article