मो. मजरुल बने कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जिला कॉंग्रेस कमिटी बेगूसराय अलसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मो. मतीन ने नुरूलाहपुर निवासी मो. मजरुल हक को प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट खोदावंदपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया है । इस आशय का मनोनयन पत्र उन्होने अपने पत्रांक 27 दिनांक 27 अक्टूबर 2023 के द्वारा मो. मजरुल एवं अध्यक्ष कोंग्रेस कमिटी खोदावंदपुर को दिया है । प्रखंड कोंग्रेस कमिटी द्वारा शुक्रवार को मजरुल के सम्मान में स्वागत समारोह किया गया ।

- Sponsored Ads-

मो. मजरुल बने कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष 2जिसकी  अध्यक्षता कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. नाज हसन ने किया । इस मौके पर युवा कोंग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह , केशव कुमार , प्रेम कुमार , राम दयाल कुमार , मो. रकीब , नीतीश साह , मोती लाल साह , शुभम यादव , संतोष शर्मा आदि ने माला पहनाकर मो. मजरुल का जोरदार स्वागत किया और बधाई दिया ।

मो. मजरुल बने कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष 3 युवा उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने मजरुल हक को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज मे संगठन का विस्तार होगा तथा दल मजबूत बनेगा ।

बेगूसराय खोदावंद पुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article