पब्लिक विकास के लिए वोट देता है अभी तो पवन सिंह त्रेता और द्वापर का रामायण और महाभारत पढ़ रहे हैं – संतोष सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के महाभारत के अभिमन्यु वाले ब्यान पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि पता नहीं उनको कितना महाभारत का ज्ञान है पवन सिंह को यह हमें नहीं पता है फिल्मी दुनिया से आते हैं हो सकता है फिल्म के माध्यम से कुछ जानकारी हो लेकिन यह लोकतंत्र है यहां पब्लिक विकास के लिए वोट देता है।

- Sponsored Ads-

अभी तो पवन सिंह त्रेता और द्वापर का रामायण और महाभारत पढ़ रहे हैं उनको 4 तारीख को पता चलेगा,बिल्कुल सही बात है पार्टी के विरोधी गतिविधि में जो शामिल है जो पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं वह कहीं से भारतीय जनता पार्टी का नहीं हैं,

पब्लिक विकास के लिए वोट देता है अभी तो पवन सिंह त्रेता और द्वापर का रामायण और महाभारत पढ़ रहे हैं - संतोष सिंह 2पार्टी को तो इन्हें मेरे हिसाब से तो 10 दिन पहले ही निकाल देना चाहिए था जो व्यक्ति पार्टी के शीर्ष नेताओं की बात नहीं माने उसे पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है पार्टी ने अच्छा डिसीजन लिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article