डीएनबी भारत डेस्क
बेख़ौफ़ अपराधियों ने सुबह-सुबह तीन लोगों को मारी गोली। गोली लगने से तीनो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ की थी फायरिंग। घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है।
जांच में जुटी पुलिस। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय। मिली जानकारी के अनुसार आज पहले सुबह जिस वक्त लोगों की आवाजाही शुरू हुई और लोग अपने दिनचर्या में जुट तभी बस स्टैंड के समीप ताबर तोड़ फायरिंग शुरू अपराधियों के द्वारा कर दी गई ।
जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर अपराधियों के निशाने पर कौन था एवं किस इरादे से इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
डीएनबी भारत डेस्क