बेगूसराय में बदमाशों ने युवती को मारी गोली, घर के बाहर टहल रही थी युवती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव से इस वक्त एक बड़ी घटना सामने आ रही है। थाना क्षेत्र के सरौंजा में मंगलवार को देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने 18 वर्षीया युवती को गोली मार कर घायल कर दिया है। परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरौंजा निवासी उमेश पासवान की 18 वर्षीया पुत्री बंधन कुमारी देर शाम अपने घर में थी। अचानक बिजली कटने के बाद वह बाहर टहलने निकली। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज़ सुन लोग दौड़े तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

Share This Article