समस्तीपुर: जिसकी हत्या के आरोप में 4 लोग गए थे जेल, वह युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में रोसड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था और चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है। युवक के जिंदा मिलने की खबर से लालपुर गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

नोएडा से युवक की पहचान होने के बाद ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आए। युवक को थाने में जिंदा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है।जुलाई 2022 को लालपुर निवासी मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। 

समस्तीपुर: जिसकी हत्या के आरोप में 4 लोग गए थे जेल, वह युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा 2आवेदन में गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित पर उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर एवं आम के बगीचे में काम कराने का आरोप लगाया गया था। पुलिस को बताया गया था कि ट्रैक्टर पलटने से रवि शंकर की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को गायब कर दिया गया।मामले में ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में रोसड़ा पुलिस ने सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दिनेश पंडित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

समस्तीपुर: जिसकी हत्या के आरोप में 4 लोग गए थे जेल, वह युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा 3इस मामले में करीब चार साल बाद बीते दो अक्टूबर को उस समय नया मोड़ आ गया, जब रवि शंकर के जिंदा होने की जानकारी सामने आई। सभी बातों की जानकारी देते हुए आरोपितों ने बताया कि लालपुर गांव निवासी आकाश कुमार नोएडा में मजदूरी करता है। दो अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे वह सैलून जाने के दौरान एक फल की दुकान के पास पहुंचा। वहां काम कर रहे युवक को देखकर आकाश ने उसकी पहचान रवि शंकर कुमार के रूप में की।

समस्तीपुर: जिसकी हत्या के आरोप में 4 लोग गए थे जेल, वह युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा 4 इसके बाद उसने अपने साथियों और पंचायत के मुखिया को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने युवक को अपने साथ लिया और रोसड़ा थाना पहुंच गए।मूक बधिर युवक के जिंदा मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने तथा तत्कालीन थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता (आईओ) और डीएसपी की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। 

समस्तीपुर: जिसकी हत्या के आरोप में 4 लोग गए थे जेल, वह युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा 5ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यदि युवक जिंदा है तो बिना पर्याप्त सत्यापन के हत्या का मामला दर्ज कर निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने के मामले की भी जांच होनी चाहिए। इधर इस मामले में रोसड़ा पुलिस अब मूक बधिर युवक के पहचान कर  चार वर्ष पुराने केस से जुड़े तथ्यों का सत्यापन  करने में जुट गई है। उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article