खगड़िया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सिक्का से तौला

DNB BHARAT DESK

सत्कार होटल और रिसोर्ट के बीच लगभग 6 से 7 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर 70 स्थानों के विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बुधवार को खगड़िया जिला में आगमन पर कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला की सीमा पर अवस्थित सैनिक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा सम्राट चौधरी को सिक्का से तौला गया।

खगड़िया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सिक्का से तौला 2बताते चलें कि सिक्के को जिला संगठन को सौंप दिया गया। ऐसी जानकारी सम्राट चौधरी ने भी इस तरह का समय पर पाकर सम्राट चौधरी तन मन धन से उर्जा होगे। उसके बाद वह सत्कार होटल और रिसोर्ट के बीच लगभग 6 से 7 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर 70 स्थानों के विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

साथ उनके मौजूदगी में जदयू के पूर्व विधायक समेत एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए । प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित कर बिहार सरकार की जमकर आलोचना की। मौके पर भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article