कैमूर: सड़क दुर्घटना में सफारी वाहन से एक दर्जन बकरा बरामद, चालक सहित सभी फरार, गाडी पर लगा है भाजपा का झंडा

DNB Bharat Desk

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बकरे को कराया मुक्त, मुंह बांधकर बकरों को ढूंसा गया था सफारी में

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग में सड़क दुर्घटना के दौरान एक बीजेपी का झंडा लगा हुआ सफारी वाहन टकरा गई जिसमें सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

कैमूर: सड़क दुर्घटना में सफारी वाहन से एक दर्जन बकरा बरामद, चालक सहित सभी फरार, गाडी पर लगा है भाजपा का झंडा 2मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने देखा तो सफारी में कान काटे हुए बकरे ढूंस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे जिनका मुंह बंधे हुए थे पुलिस के द्वारा सभी बकरे का मुंह खोलकर जिम्मेनामा पर देख भाल के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को सौंप दिया।

कैमूर: सड़क दुर्घटना में सफारी वाहन से एक दर्जन बकरा बरामद, चालक सहित सभी फरार, गाडी पर लगा है भाजपा का झंडा 3मोहनिया थाने के एएसआई सतीश कुमार रवि ने बताया कि तस्करी के लिए बकरा ले जाया जा रहा था जिस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है सभी वाहन सवार मौके से फरार हो गए हैं जांच की जा रही है।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article