बेगूसराय में सांप काटने पर युवक ने सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल, अस्पताल में मची अफरातफरी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय सदर अस्पताल मे उस बक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब सांप के साथ एक युवक सदर अस्पताल पहुंच गया। दरअसल यह नजारा तब उत्पन्न हुआ जब सांप ने एक युवक को काट लिया। जिसके बाद युवक ने बिना किसी डर के सांप को गमछा के सहारे पकड़ लिया और फिर उसको बोतल मे बंद कर उसे मरीज के साथ सदर अस्पताल ले कर आ गया। इस नजारे को देखने के लिए सदर अस्पताल मे लोग जमा होने लगे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सांप काटने पर युवक ने सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल, अस्पताल में मची अफरातफरी 2साथी साथ लोग हैरान भी हो गए क्योंकि अचानक युवक ने सांप को बोतल में बंद कर सदर अस्पताल ले आया।यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। इस घटना के संबंध में सचिन कुमार ने बताया है कि काम कर अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे तभी रामपुर के पास जहरीले सांप ने काट लिया। उन्होंने बताया है कि काटने के बाद सांप को गमछा के सहारे पकड़ लिए।

बेगूसराय में सांप काटने पर युवक ने सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल, अस्पताल में मची अफरातफरी 3शाम को पकड़ने के बाद उसे एक बोतल में बंद कर दिया और उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंच गया। जैसे ही सदर अस्पताल सांप को लेकर आया वैसे ही अस्पताल में अफरा से का माहौल उत्पन्न हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जहरीले सांप को युवक के द्वारा बोतल में बंद कर सदर अस्पताल लाया गया है। हालांकि युवक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद लोग हैरान हो गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article