संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के बाद नालंदा में बीजेपी द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन सह महिला पदयात्रा का आयोजन

DNB Bharat Desk

संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के बाद नालंदा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन-आक्रोश महिला सम्मेलन सह महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

 इस मौके पर भाजपा की प्रदेश नेत्री पूनम शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित नहीं होने से देश की महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त नहीं होने देना चाहते और उनकी भागीदारी को सीमित रखने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

पूसंसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के बाद नालंदा में बीजेपी द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन सह महिला पदयात्रा का आयोजन 2नम शर्मा ने कहा कि विपक्ष का इस विधेयक का विरोध करना उनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार हर हाल में इस विधेयक को पारित कराएगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article