समस्तीपुर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दलसिंहसराय स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद की गई, वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

 दोनों मामलों में रेल थाना समस्तीपुर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पर आरपीएफ समस्तीपुर की टीम ने लावारिस हालत में रखे 3 पिठू बैग और 2 थैलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 56.42 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सभी शराब की बोतलों पर पश्चिम बंगाल में निर्माण/बिक्री अंकित है। 

समस्तीपुर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दलसिंहसराय स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार 2बरामदगी के बाद रेल थाना समस्तीपुर में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मंसूर (35 वर्ष), पिता मोहम्मद मंजूर, निवासी बलुआहा थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में उसके शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article