नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के गोपालबाद गाँव में अज्ञात चोरों ने दवा व्यवसाई के बंद पड़े घर को बनाया निशाना, नगद महंगे आभूषण समेत बीस लाख के सामान पर किया हाथ साफ, डॉग स्क्वायड की ली जा रही है मदद एफएसएल की टीम कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। दवा कारोबारी कुंदन किशोर सिंह का मकान करीब एक महीने से बंद था और पूरा परिवार पटना में रह रहा था।

 जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े और बर्तन समेत करीब 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। 

नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के गोपालबाद गाँव में अज्ञात चोरों ने दवा व्यवसाई के बंद पड़े घर को बनाया निशाना, नगद महंगे आभूषण समेत बीस लाख के सामान पर किया हाथ साफ, डॉग स्क्वायड की ली जा रही है मदद एफएसएल की टीम कर रही है जांच 2टीम ने फिंगरप्रिंट समेत कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरी की घटना कब हुई, इसकी जांच कर रही है।

Share This Article