पीड़ित ने थाने में फ़रियाद कर कहा ‘हुजूर’ घर और दुकान में घुस कर किया है मारपीट

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के वार्ड नं 1 के रमेश महतो का पुत्र बिपीन कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि हुजूर भाई वृज बिहारी को तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की एक लड़की से पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसको लेकर 31 अगस्त से गांव छोड़कर कहीं चला गया है।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर गेंन्हरपुर निवासी नागमणि साह के पुत्र कुन्दन कुमार, नौला निवासी राम लखन सहनी के पुत्र संजीत सहनी, नोनपुर निवासी शिवदानी सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार समेत आठ अन्य अज्ञात लोगों ने 21 सितंबर गुरुवार को मेरे घर में घुस कर मेरी मां मीना देवी के साथ लपर थप्पड़,लात मुक्का से मार पिट किया।

पीड़ित ने थाने में फ़रियाद कर कहा 'हुजूर' घर और दुकान में घुस कर किया है मारपीट 2उस से भी मन नहीं भरा तो मेरे फोटो स्टेट की दुकान में घुस कर मुझे दुकान से खिंच लिया और मेरे साथ बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए धमकी दिया है कि दोनों को हाजिर करो नहीं तो पुरे परिवार को घर में घुस कर जांन से मार देंगें। उन्होंने वीरपुर थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article