भगवानपुर: दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, शांति समिति की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में प्रशासनिक निर्देशों की जानकारी देते हुए पूजा के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूजा अथवा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकारी निर्देश का उल्लंघन करने वाली पूजा समितियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा स्थापित करने वाली सभी समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। वहीं, जुलूस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एसडीओ से अनुमति लेना जरूरी होगा।

भगवानपुर: दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, शांति समिति की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश 2सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों को पुलिस बल के अलावा अपने स्तर से भी वॉलेंटियर तैनात करने तथा उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही पंडाल एवं मेला परिसर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई, ताकि शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को टाला जा सके।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के रसलपुर, प्रखंड दुर्गा मंदिर दहिया, मानोपुर, मुख्तियारपुर, संजात, सूर्यपुरा, चक्का सहिलोरी, जोकिया सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा एवं मेले का आयोजन किया जाता है। सूर्यपुरा में दुर्गापूजा मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

भगवानपुर: दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, शांति समिति की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश 3बैठक में एसआई राहुल राय, उपमुखिया नीरज कुमार, रंजन कुमार, बनारसी सहनी, राजेश राय, रामचंद्र पासवान, सुशील कुमार सिंह, रणधीर वर्मा, अशोक प्रसाद सिंह, राहुल ठाकुर, कैलाश राय, सिकंदर चौधरी सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article