डीएनबी भारत डेस्क
जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर जयंती समारोह भाजपा समस्तीपुर जिला कार्यालय में भाजपा जिला समस्तीपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
जंयती समारोह का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय मिथलेश तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी एम एल सी घनश्याम ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर एम एल सी डाॅ तरूण कुमार, भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा सहित अन्य मंचासीन नेताओं ने किया।
वंदे मातरम् गायन के जयंती समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी एम एल सी घनश्याम ठाकुर , भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सीमांत शेखर का अभिनंदन पाग,अंगवस्त्र और फुलमाला से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया।मुख्य अतिथि बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एकात्म अंत्योदय प्ररणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के राह पर गरीब कल्याण योजना के माध्यम अंत्योदय से राष्ट्रओदय की भारत समृद्धि के राह पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी के जनसंघ स्थापना काल से लेकर भाजपा के उदय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस के नेहरू सरकार से एक देश में दो विधान दो संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू करने के खिलाफ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सरकार में मंत्री पद इस्तीफा देकर जनसंघ स्थापना किया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ पांच लोग थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए कश्मीर हो या गौहाटी अपना देश उनके विचार पर पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370समाप्त करने, भव्य राममंदिर निर्माण कार्य की चर्चा करते हुए बिहार में एनडीए सरकार द्वारा शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों हो रहे प्रगति की चर्चा करते हुए बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया।
समारोह को कार्यक्रम प्रभारी एम एल सी घनश्याम ठाकुर, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सीमांत शेखर,एम एल सी डाॅ तरूण कुमार, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा नेता शशिकांत आनंद, कैप्टन कमलेश सहनी, विमला सिंह, जिला प्रभारी संजीब साह,प्रो अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,रामयाद शांडिल्य, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता,ललन सिंह, मनोज सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुकेश कुमार, रामाकांत राय, श्रीमती मधुवाला, कपिल देव चौधरी, जितेन्द्र चौहान, कृष्ण मोहन गुप्ता,डॉ हरि किशोर सिंह, राकेश राज, जिला मंत्री दीपक मंडल, जगदेव राम, संगम कुमार सुशील पासवान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू,अमरेश साह, राहुल कुमार, प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा, विजय चौधरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट