नालंदा में मारपीट में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने चचेरे चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल दिव्यांग सुरेश बिंद की  इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद के दौरान सुरेश बिंद के चचेरे चाचा राजवरण बिंद ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

गंभीर रूप से घायल सुरेश का चंडी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया था, जिसके बाद उन्हें घर लाया गया था।मृतक के भाई अशोक कुमार के अनुसार, विवाद किसी अन्य बात को लेकर हो रहा था, तभी राजवरण बिंद ने बीच में आकर सुरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।इधर, पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच गोतिया विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।

नालंदा में मारपीट में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने चचेरे चाचा पर लगाया हत्या का आरोप 2घटना की सूचना बुधवार को पुलिस को मिली थी, लेकिन उस समय कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article