मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

DNB Bharat Desk

 

सीडीपीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं में होने वाली गंभीर बीमारी को रोकना है, ताकि शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर द्वारा गर्भवती महिला और बच्चों को नियमित टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान का उद्घाटन सोमवार को फफौत पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 42 पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ. दर्शना कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार तथा फफौत पंचायत की मुखिया उषा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया 2इस अवसर पर सीडीपीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं में होने वाली गंभीर बीमारी को रोकना है, ताकि शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। वहीं बच्चों को डिजिटल वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी अतिथियों की ओर से दिए गए। इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 11 से 16 अक्टूबर तक चलेगा।

मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया 3जिसमें जन्म से 5 वर्ष के बच्चों और टीटी के खुराक से वंचित गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करना है। इसके साथ ही अभियान के तहत खसरा-रुबेला और पीसीवी, एफआईपीवी के तृतीय खुराक के आच्छादन के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देना है। बच्चे एवं गर्भवती माताओं का हेड अकाउंट सर्वे कार्य पूर्व में पूरा कर लिया गया, जिसमें जन्म से 2 वर्ष के 209 बच्चे,  2 वर्ष से 5 वर्ष तक के 50 बच्चे और  62 गर्भवती माताओं को 46 टीकाकरण सत्र के माध्यम से टीकाकृत किया जाएगा।

एएनएम वंदना कुमारी और शारदा कुमारी के द्वारा स्थल पर आए सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। मौके पर बीएचएम मनीष कुमार, महिला पर्यवेक्षका उषा कुमारी और यूनिसेफ़ से रंजीत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article