डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गर्भाशय कैंसर के रोकथाम हेतु छात्राओं का एच पी भी टीकाकरण किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के चिकित्सा पदाधिकारी आशुतोष गांधी के नेतृत्व में एएनएम पुनम कुमारी के द्वारा विद्यालय में उपस्थित वर्ग पंचम से अष्टम तक के कूल 51 छात्राओं का एच पी वी टीकाकरण किया गया। उक्त संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि यह टीकाकरण मुख्य रूप से महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के बढ़ते हुए खतरे को समाप्त करने के उद्देश्य से दिया गया है।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह, विशिष्ट शिक्षक सुमित कुमार भारती, नीलम देवी व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगतारनी देवी मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट