विद्यालय स्वास्थ्य एव॔ आरोग्य कार्यक्रम के लिए प्रखंड स्तरीय सामिति गठित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम व आयुष्मान भारत के तहत विद्यालय स्वास्थ्य एव॔ आरोग्य कार्यक्रम के सफल संचालन के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय समन्वय सामिति का गठन हुआ। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में आयोजित बैठक में समिति के लिए नामित सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बच्चों के स्वच्छता, स्वास्थ्य व इक्विटी के लिए कई योजनाएं बनाई।

- Sponsored Ads-

मौके पर बीडीओ नवनीत नमन, बीईओ दानी राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर मुस्तफा, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम वकील मोची, नामित विद्यालय के एचएम अब्दुल्लाह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article