नालंदा:चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार डीएम उदिता सिंह,सभी ने कराया अपना स्वास्थ जांच,सीएस डीएस रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने तथा लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहारशरीफ अस्पताल में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, सिविल सर्जन एवं अस्पताल के उपाधीक्षक मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाया और अभियान की शुरुआत का संदेश दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई यह एक अच्छी पहल है। ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जांच के दौरान किसी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसकी पहचान कर बीमारी से संबंधित आवश्यक जानकारी और उससे बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा।

नालंदा:चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार डीएम उदिता सिंह,सभी ने कराया अपना स्वास्थ जांच,सीएस डीएस रहे मौजूद 2उन्होंने कहा कि जिन लोगों में किसी तरह की बीमारी नहीं पाई जाएगी, उन्हें भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और भविष्य में बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि समय रहते बीमारियों की पहचान हो और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Share This Article