नालंदा: करायपरसुराय प्रखंड के (बीसीओ) सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार 28000 रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार, बीसीओ प्रबंधक का प्रभार देने के नाम पर 2 साल से कर रहा था टाल मटोल, शिकायत के बाद निगरानी का हुआ एक्शन

DNB Bharat Desk

नालंदा-करायपरसुराय प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) संतोष कुमार को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सान्ध पंचायत के पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सान्ध गांव निवासी अभिषेक कुमार को नियमानुसार पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था। आरोप है कि कार्यभार सौंपने के बदले 28 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में कई महीने से टाल-मटोल किए जाने से परेशान अभिषेक कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत की थी।शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई।

नालंदा: करायपरसुराय प्रखंड के (बीसीओ) सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार 28000 रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार, बीसीओ प्रबंधक का प्रभार देने के नाम पर 2 साल से कर रहा था टाल मटोल, शिकायत के बाद निगरानी का हुआ एक्शन 2बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अभिषेक कुमार ने बीसीओ संतोष कुमार को केमिकल लगे 28 हजार रुपये दिए, आसपास सादे लिबास में मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पदाधिकारी को अपने साथ पटना ले गई। वहां आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article