डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच अचानक बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने हजरत मखदूम सैयद गगनदुल्लाह शाह रहमतुल्ला अलैय के उर्स के अवसर पर आस्ताने मुबारक पर चादरपोशी करने का कार्यक्रम तय किया था।

उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि, तेज बारिश के कारण वह मजार तक नहीं पहुंच सके और मस्जिद परिसर से ही दुआ पढ़कर बिहार की खुशहाली, अमन-चैन और अपनी पार्टी की सलामती की दुआ मांगी। इसके बाद वह बिना चादरपोशी किए वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने बारिश में मौजूद कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकार किया।मुफीदुल इस्लाम के सदस्य अकबर शाह ने कहा कि बीस सालों तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे, तब तक उन्होंने हजरत मखदूम सैयद गगन दुल्लाह शाह रहमतुल्ला अलैय के आस्ताने पर हाजिरी नहीं दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उनका यह दौरा केवल औपचारिकता भर है। वहीं, तेज बारिश के चलते चादरपोशी का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका और पूर्व मुख्यमंत्री को मस्जिद परिसर से ही दुआ कर वापस लौटना पड़ा। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने कहा कि आज भी हमारे नेता नीतीश कुमार देश के नंबर वन नेता है और रहेंगे।
बिहार में जो परंपरा बनी है उस परम्परा को नीतीश कुमार और उनके कार्यकर्ता आज तक निभाते आ रहे है।जेडीयू नेता ई सुनील ने चादरपोशी कर अपने नेता नीतीश की दीर्घायु होने की कामना की।नीतीश कुमार सीएम नहीं रहते हुए भी कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रति अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मार्गदर्शन करते रहे है।
डीएनबी भारत डेस्क