भगवानपुर पुलिस ने 54 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंदौर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान राम पुकार यादव के पुत्र सुशील कुमार के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

भगवानपुर पुलिस ने 54 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार 2पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या BR09AK-2062 को भी जब्त किया। वहीं बरामद शराब में सिग्नेचर प्राइड कंपनी की 750 एमएल की 12 बोतल, कुल 9 लीटर तथा ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की की 750 एमएल की 60 बोतल, कुल 45 लीटर शराब शामिल है। इस प्रकार कुल 54 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

Share This Article