नालंदा के संत बाबा मंदिर में अनोखी परंपरा, प्रसाद में चढ़ती है खड़ाऊं,संत बाबा के दरबार में RJD-BJP-JDU नेता हुए भगवा रंग में रंगे, 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संत बाबा महोत्सव, जुट रहे श्रद्धालु

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां प्रसाद के रूप में खड़ाऊं अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से संत बाबा के दरबार में खड़ाऊं चढ़ाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि संत बाबा के दरबार में आने वाला हर भक्त भगवा रंग में रंगा नजर आता है।

बिहार सरकार की पहल पर वर्ष 2023 में यहां संत बाबा महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इस बार भी 22 सितंबर से संत बाबा महोत्सव का आगाज हुआ है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान बाबा के दरबार में राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने संत बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राजगीर विधायक कौशल किशोर ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से संत बाबा महोत्सव को राजकीय उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

नालंदा के संत बाबा मंदिर में अनोखी परंपरा, प्रसाद में चढ़ती है खड़ाऊं,संत बाबा के दरबार में RJD-BJP-JDU नेता हुए भगवा रंग में रंगे, 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संत बाबा महोत्सव, जुट रहे श्रद्धालु 2यह उत्सव 13 दिनों तक चलता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मन्नत मांगते हैं। विधायक ने भी बाबा के दरबार में माथा टेककर अपने क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड की देखरेख में मंदिर के विकास का काम किया जा रहा है। वहीं, बिहार की सियासत को लेकर विधायक कौशल किशोर ने जेडीयू में सब कुछ ठीक होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की कोई बात नहीं है।

 नालंदा के संत बाबा मंदिर में अनोखी परंपरा, प्रसाद में चढ़ती है खड़ाऊं,संत बाबा के दरबार में RJD-BJP-JDU नेता हुए भगवा रंग में रंगे, 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संत बाबा महोत्सव, जुट रहे श्रद्धालु 3जेडीयू में सभी एकजुट हैं और पार्टी के सभी सिपाही साथ हैं। उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह जेडीयू में हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

Share This Article