बेगूसराय के वीरपुर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिम पंचायत के हाथी घर के समीप आयोजित नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी! भागलपुर से पधारे कथा वाचक किशोरी वैदेही शरण जी माहाराज ने श्रीमदभागवत कथा के प्रसंग में ब्रह्मा जी से हनुमानजी के द्वारा वरदान मांगने और आज के कलयूगी भक्त के भगवान के प्रति भाव के साथ निंदा करने वाले व्यक्तियों के चाल चरित्र,सुतजी और सुकदेव के वार्तालाप,

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के वीरपुर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ 2भगवान के अवतार धरा धाम पर क्यों से संबंधित प्रसंगों को सुनाते हुए उन्होंने भगवान के 24 अवतार, दत्तात्रेय अवतार के साथ पति व्रता अनसुईया, अनसुईया के द्वारा त्रिदेव ब्रह्मा,विष्णु और शिवजी को बालक स्वरूप बनाने से लेकर त्रिदेवियों के आग्रह पर त्रिदेवों को वास्तविक रूप धारण करने के साथ चतुर माश उसके महत्व,उस मास में कौन-कौन सा व्रत,पुजा , अनुष्ठान और उस मास में विशेष पूजा योग्य देवी, देवताओं से संबंधित भक्ति भाव से विभोर हो रहे श्रोताओं को संगीत मय कथा और प्रवचन के माध्यम से कहा।

बेगूसराय के वीरपुर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ 3मनुष्य को बेहतर जिंदगी जीने इसके लिए भक्ति मार्ग पर चलने, और सद विचार से ही लोक परलोक के साथ समाज में पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। मौके पर पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह ,रणजीत पंडित, टुन टुन पंडित, कैलाश राय, शिवजी शर्मा, शिक्षक प्रभात कुमार, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, राम सेवक पंडित, डॉ राम आह्लाद राय ,प्रभात कुमार के समेत हजारों श्रद्धालु मौजुद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article