समस्तीपुर: जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी बने रविन्द्र खत्री

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर शहर के मूलचंद रोड निवासी व युवा समाजसेवी रविन्द्र खत्री इन दिनों  मानव व जनसेवा की एक मिसाल के रूप में उभरे हैं। पेशे से प्राइवेट शिक्षक रविन्द्र खत्री गरीब बच्चियों की शादी या फिर किसी गरीब व असहाय लोगों को रक्त की आवश्यकता हो तो इस तरह के कामों को यह न सिर्फ प्राथमिकता देते हैं बल्कि इस तरह के कामों में यह बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेते हैं।इनके इस तरह के सामाजिक कामों में रुचि रखने के कारण ही आज यह जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी बन गए हैं।

इन्हें सिर्फ यह मालूम हो जाए कि किसी गरीब और असहाय बच्ची की शादी में पैसे के कारण बाधा उत्पन्न हो रहा है तो यह अपना सारा काम छोड़कर ऐसे परिवार की मदद के लिए आगे बढ़कर मदद के लिए पहुंच जाते है। रविन्द्र खत्री का सेवा भाव यकीनन आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।बताया जाता है कि बीते कल युवा समाजसेवी रविन्द्र खत्री को ज्ञात हुआ कि एक बच्ची के माता पिता अपनी पुत्री की शादी के समान की खरीदारी के लिए काफी आर्थिक संकट के कारण काफी परेशान हैं। जानकारी मिलते ही रविन्द्र खत्री अपने टीम के साथ पहुंचे और उन्हें शादी में काम आने वाले सारा सामान मुहैया कराया।

समस्तीपुर: जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी बने रविन्द्र खत्री 2जिसमें चावल,आटा, दाल, रिफाइन, सरसों तेल, हल्दी, मैदा, चीनी, बेसन,धनिया पाउडर, लाल मिर्च,आलू, प्याज,धनिया पत्ता, अदरक, हरि मिर्च,सारी और बक्सा शामिल है।इस संबंध में पूछे जाने पर युवा समाजसेवी रविन्द्र खत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निर्धन परिवार की बेटी की शादी 20 मई को होने वाली है लेकिन उसे आर्थिक सहायता की जरूरत है तो मैं फौरन शादी में काम आने वाले तमाम समान को उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि अब तक वह करीब एक दर्जन गरीब बच्चियों की शादी में अपने स्तर से सहयोग कर चुका हूं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article