समस्तीपुर: मथुरापुर थाना क्षेत्र में हांसा पंचायत को किया गया शामिल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर प्रशासन ने हांसा पंचायत को मथुरापुर थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया है। पहले मथुरापुर थाना क्षेत्र में तीन पंचायतें थीं। अब हांसा को जोड़कर इनकी संख्या चार हो गई है। मथुरापुर, सारी, शेखोपुर और हांसा पंचायत अब इसी थाना क्षेत्र में आएंगे।

समस्तीपुर: मथुरापुर थाना क्षेत्र में हांसा पंचायत को किया गया शामिल 2पहले हांसा पंचायत के लोगों को वारिसनगर थाना जाने के लिए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब मथुरापुर थाना महज पांच किलोमीटर के दायरे में आ गया है। मथुरापुर ओपी को पहले ही थाना में उत्क्रमित किया जा चुका है। इस संबंध में सरकार के उप सचिव ने पत्र जारी किया है।

Share This Article