डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा – 1 की है। पीड़ित की पहचान गौड़ा निवासी मिंटू कुमार के रूप में की गई है।
- Sponsored Ads-

मिंटू कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही घपोचन एवं एक अन्य युवक जो शराब का कारोबार करता है और बहियार में बगीचे में शराब छुपा कर रखता है लेकिन जब वह पशु का चारा लेकर उसी रास्ते से आ रहा था तो पहले उसने उस रास्ते से आने के लिए मना किया और फिर हाथ में पकड़े हुए धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित मिंटू कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाने को इस मामले में लिखित रूप से आवेदन दी गई है। पुलिस ने पहले इलाज करने की बात कही है तत्पश्चात पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है।
- Sponsored Ads-
