भगवानपुर: घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, बहियार में फेंका शव; चार हिरासत में

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोस्तों के बुलाने पर घर से निकले 18 वर्षीय साजन कुमार उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव बघैला बहियार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में गोली मारे जाने की बात सामने आई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे साजन घर पर था। इसी दौरान गांव और आसपास के पांच युवक अलग-अलग बाइक से उसके घर पहुंचे और किसी बहाने उसे अपने साथ लेकर चले गए। करीब आधे घंटे बाद उन्हीं दोस्तों ने साजन की मां को फोन कर पूछा कि वह घर पहुंचा है या नहीं। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। साजन के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

भगवानपुर: घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, बहियार में फेंका शव; चार हिरासत में 2रात करीब साढ़े नौ बजे दोस्तों ने ही परिजनों को फोन कर साजन की हत्या किए जाने और शव को बहियार में फेंके जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

भगवानपुर: घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, बहियार में फेंका शव; चार हिरासत में 3पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने शव को भगवानपुर-समसा पथ पर रखकर कुछ देर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एएसआई अभिषेक रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के बाद हत्या के कारण तथा घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article