रील की सनक में बना फर्जी सिपाही, पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस की वर्दी पहन युवक कर रहा था वाहन चालकों अवैध वसूली

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि रील की सनक अगर कानून की सीमा पार कर जाए, तो सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। नालंदा में एक युवक को पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाना भारी पड़ गया। युवक खुद को पुलिसकर्मी(सिपाही) बताकर ई-रिक्शा चालकों और वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के पुलपर नाजो मॉल के पास का है। बताया जाता है कि विपिन पासवान नाम का युवक पुलिस की वर्दी पहनकर सड़क पर वाहनों को रोक रहा था और ई-रिक्शा चालकों पर रौब झाड़ते हुए 2500 रुपये की मांग कर रहा था। इसी दौरान लहेरी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ई-रिक्शा चालक ने पूरी कहानी बता दी।इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने डूमरॉवा गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की।

रील की सनक में बना फर्जी सिपाही, पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस की वर्दी पहन युवक कर रहा था वाहन चालकों अवैध वसूली 2जहां से चार पुलिस की वर्दी, जूते वर्दी में फोटो और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार फर्जी सिपाही बनकर लोगों पर धौंस जमाकर पैसे ऐंठ चुका है।गिरफ्तार युवक के घर से पुलिस वर्दी और अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाता था और रुपए वसूलता था। मामले की जांच की जा रही है।”वहीं गिरफ्तार युवक विपिन पासवान का कहना है कि वह सिर्फ रील बनाने के लिए वर्दी पहनता था और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी नहीं करता था।

रील की सनक में बना फर्जी सिपाही, पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस की वर्दी पहन युवक कर रहा था वाहन चालकों अवैध वसूली 3हालांकि पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धौंस जमाने और अवैध वसूली के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया की दिखावे वाली दुनिया में कानून से खिलवाड़ करना किसी को भी भारी पड़ सकता है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article