साइबर ठग ने महिला के मोबाइल से उड़ाए दस हजार रुपया, रुपया को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर इलाके की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के सहोखर मोहल्ले में विवाहिता ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल खुशबू देवी के पति विजय साव दिल्ली में रहकर होटल में काम करते हैं और वह पिछले दिनों ही अपनी पत्नी के मोबाइल में बने बैंक खाते में 10000 रूपया ऑनलाइन ट्रांसफर किया था।

- Sponsored Ads-

पत्नी के मोबाइल में भेजे गए 10000 रुपया साइबर ठगों ने किसी तरह से उड़ा लिए। इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी तनाव में आकर विवाहिता खुशबू देवी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफअस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article