नालंदा: पूर्व के विवाद को लेकर अधेड़ को बदमाशो ने मारी गोली,खून का बदला खून से लिया

DNB Bharat Desk

 

दुकान पर बैठे दो भाईयों पर बदमाशो ने की गोलीबारी की, चेरो ओपी थाना क्षेत्र के खरुआरा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के चेरो ओपी थाना क्षेत्र के खरुआरा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े 9 बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या खून के बदले खून का मामला बताया जा रहा है। मृतक की पहचान राजेश यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, राजेश यादव अपने भाई नीतीश यादव के साथ चेरो बाजार गए थे।

- Sponsored Ads-

बाजार से लौटने के क्रम में दुकान पर बैठे दोनों भाइयों पर भानु गोप, अशोक गोप समेत 9 बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतीश यादव बाल बाल बच गया।मृतक के भाई ने बताया कि यह हत्या खून के बदले में की गई है। कुछ समय पहले, राजेश यादव के पिता भज्जू यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, बदला लेने के लिए राजेश यादव ने शंकर यादव की हत्या कर दी थी।

नालंदा: पूर्व के विवाद को लेकर अधेड़ को बदमाशो ने मारी गोली,खून का बदला खून से लिया 2मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण यह हत्या हुई।इस विवाद को लेकर अब तक तीन लोगों की गोली मारकर हत्या हो चुकी है। एक पक्ष के पिता और पुत्र की हत्या, जबकि दूसरे पक्ष के भाई ने भाई की ही हत्या कर दी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article